{"_id":"5888d3604f1c1bbb7ecf5dcf","slug":"justice-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय दिलाना प्राथमिकता हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय दिलाना प्राथमिकता हो
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुद्धी बार सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के सदस्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बार संघ अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि को शपथ दिलाई। अन्य पदाधिकारियों को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि न्याय हित में कार्य करने से लोगों को सकून मिलता है। इसलिए जुल्मों से सताए हुए लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि अधिवक्ताओं के साथ ही बार संघ के पदाधिकारियों को इसकी शपथ लेने की जरुरत है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन अशोक कुमार ने गवर्निंग कौंसिल सदस्य कुलभूषण, जयप्रकाश तिवारी,आनंद कुमार, देवेश मोहन, रमेश कुशवाहा को शपथ दिलाई। अध्यक्षता एल्डर कमेटी चेयरमैन अशोक कुमार एवं संचालन कुलभूषण पांडेय ने किया। मुंसफ राजमंगल सिंह यादव, अपर मुंसफ दिलीप कुमार सचान, एसडीएम भानु प्रताप सिंह, एसीओ मनमोहन पांडेय, प्राचार्य रामलोचन यादव, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, रामलोचन तिवारी, विजय अग्रहरि, प्रेम जायसवाल, सिविल बार अध्यक्ष रामअजोर भारती आदि मौजूद रहे।