फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Junior Assistant paid lakhs in his account, open poll in investigation

कनिष्ठ सहायक ने अपने खाते में कर लिया लाखों का भुगतान, जांच में खुली पोल

Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Junior Assistant paid lakhs in his account, open poll in investigation
सोनभद्र में सरकारी धन का बंदरबांट करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी पंचायती राज विभाग में बेंच घोटाला मामले की जांच चल ही रही है। इसी बीच शिक्षा विभाग में लाखों रुपये का बंदरबांट का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज चोपन के कनिष्ठ सहायक ने लाखों रुपये खुद के खाते में आहरित कर लिया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में प्रधानाचार्य ने आरोपी कनिष्ठ सहायक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य/आहरण वितरण अधिकारी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि कॉलेज के कनिष्ठ सहायक लेखा का कार्य देखते हैं। इन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक चोपन के इंडियन बैंक में संचालित खाते से विभिन्न चेकों द्वारा चेक में काटी गई धनराशि को कई गुना बढ़ाकर स्वयं के खाते में आहरित कर लिया है। आहरण वितरण अधिकारी/प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के जमा फीस की मिलान करने पर पता चला कि कनिष्ठ सहायक ने चेकों में काटी गई धनराशि को बढ़ाकर 25 लाख से अधिक अपने खाते में आहरित कर लिया है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed