फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Joint Development Commissioner inspected the block

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लाक का निरीक्षण

Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Joint Development Commissioner inspected the block
म्योरपुर। विंध्याचल मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व अभिलेखों का जायजा लिया। इसके साथ ही दो गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। संयुक्त विकास आयुक्त ने सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय को देखा। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्लाक मुख्यालय के बाद संयुक्त विकास आयुक्त म्योरपुर व खैराही ग्राम पंचायतों का भी स्थलीय सत्यापन किया। खैराही ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत से बनी आरसीसी सड़क व इंटरलॉकिंग की नापी कराई। मानक के बारे में पूछताछ की। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने व मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। म्योरपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत से बनी तीन आरसीसी सड़कों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अवर अभियंता लघु सिंचाई महेश कुमार सिंह, तकनीकी सहायक गंगाराम यादव, विनोद दुबे, रामभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed