फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jmajm rain brought relief from the heat

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Sun, 26 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sun, 26 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain brought relief from the heat
सड़क पर पानी
तीन दिन की कड़ी धूप और उमस के बाद रविवार को झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। मानसून की जबरदस्त बारिश से खेतों में लबालब पानी भर गया। धान की खेती के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फ्लाईओवर के पास पुसौली गांव के पास जलभराव हो गया जबकि बढ़ौली चौराहे के पास की दूकानों में पानी गुस गया।
विज्ञापन


 दोपहर में जिले के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। वर्षा से किसान खुश हैं लेकिन बदइंतजामी के चलते शहरवासियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। राबटर्सगंज में बारिश से लोगों को जमकर फजीहत झेलनी पड़ी। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पुसौली गांव में चेतक कंपनी ने सड़क बनाने के बाद जलनिकासी का मुकम्मल इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन


इससे सड़क पर जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ौली चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे की दूकानों में बारिश का पानी घुस गया। इससे गुस्साए लोग सड़क पर आकर नाराजगी जाहिर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से नगर पालिका क्षेत्र के उत्तर मोहाल, न्यू मार्केट में भी सड़कों पर पानी भर गया है। सड़क पूरी तरह से डूब गई है जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। धर्मशाला चौराहे पर नाली का पानी सड़क पर आ जाने से लोग परेेशान हैं। नई बस्ती में भी यही हाल है।


बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार रेणुकापार इलाकों में रविवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान दलहनी के साथ ही धान की खेती करने के लिए खेतों की जुताई की तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed