फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jitendra won gold in sub junior by lifting 70 kg weight

Sonebhadra News: सब जूनियर में 70 किलो भार उठाकर जितेंद्र ने जीता गोल्ड

Mon, 25 Dec 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jitendra won gold in sub junior by lifting 70 kg weight
सोनभद्र। नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों में सोमवार को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सदर ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में जितेंद्र पांडेय 70 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में धीरज ने 65 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं अनुराग मौर्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 59 किलो भार में निशांत सिंह को प्रथम और फैज अहमद को द्वितीय स्थान मिला। 66 किलोभार वर्ग अभय कुमार ने 100 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यासिर अहमद में 82.5 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में करन कुमार काष्य पदक प्राप्त किया। 74 किलो भार वर्ग में करन कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में अभिषेक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में हिमांशु कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 93 किलो भार वर्ग में आदित्य मिश्रा ने 190 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में प्रिंस चौबे ने 120 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामसकल चौबे, पंकज पांडेय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंगलेश कुमार सिंह, विंदेश कुमार मालवीय, हरिश कुमार, देवनाथ सिंह, ब्यासचंद्र, यज प्रकाश, जिला खेल सचिव रामजी यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed