फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jewelry, cash theft by breaking window mesh

खिड़की की जाली तोड़ जेवरात, नगदी चोरी

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash theft by breaking window mesh
रेणुसागर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोलगेट स्थित आवास की खिड़की की जाली निकाल कर चोरों ने रविवार की रात नगदी व जेवरात चुरा लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। हालांकि वह मामले का संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कोलगेट निवासी रविंद्र नाथ दुबे का आवास में ही भोजनालय है। बताया कि सोमवार सुबह उनकी पुत्री की विदाई थी। रात में सारी तैयारी कर लोग सोने चले गए। पुत्री ने अपने जेवरात व आठ हजार रुपये नगद पर्स में रखकर खिड़की पर लटका दिया था। सुबह जब लोग सो कर उठे तो खिड़की की जाली निकली थी तथा पर्स गायब था। खोजबीन करने पर पर्स बाहर फेंका हुआ मिला। उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात व आठ हजार की नगदी गायब थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कहीं पर भी तोड़फोड़ के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed