फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jewellery worth Rs 21 lakh stolen from a bus going from Varanasi to Chhattisgarh

Sonebhadra News: वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही बस से 21 लाख के गहने चोरी

Sat, 18 Oct 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 21 lakh stolen from a bus going from Varanasi to Chhattisgarh
सोनभद्र। वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही बस से 21 लाख का जेवरात चोरी हो गए हैं। वाड्रफ नगर का सराफा व्यापारी अपने भाई के साथ वाराणसी से गहनों की खरीदारी कर घर लौट रहा था। छत्तीसगढ़ पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। राॅबटर्सगंज कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर निवासी गिरीश कुमार सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार को वह बड़े पिता के लड़के रामेश्वर सोनी के साथ वाराणसी गया था। वहां उसने 140 ग्राम सोने और तीन किलो चांदी के आभूषण की खरीदारी की।
विज्ञापन

रात आठ बजे रामनगर के टेंगरा मोड़ से वाड्रफ नगर जाने वाली बस पर दोनों लोग सवार हुए। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह वाड्रफनगर पहुंचा तो उनके बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उसने मामले की जानकारी वाड्रफ नगर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने बस की जांच की लेकिन जेवरात का पता नहीं चला। वहां से व्यापारी को राॅबटर्सगंज कोतवाली जाकर तहरीर देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम दोनों भाई राॅबटर्सगंज पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। उसने तहरीर में बताया कि वाराणसी के टेंगरा मोड़ से वाड्रफ नगर के बीच चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed