फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayaprakash Narayan used to oppose the arbitrariness of the ruling party

सत्ताधारी दल की मनमानी का विरोध करते थे जयप्रकाश नारायण

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jayaprakash Narayan used to oppose the arbitrariness of the ruling party
समाजवादी आंदोलन के महानायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सोमवार को सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने हमेशा किसानों की हित की लड़ाई लड़ी। वह महिलाओं को भी उचित राजनीतिक हक देने के पक्षधर रहे। उनका मानना था कि अल्पसंख्यक, अनुसूचित और पिछड़ों के साथ महिला को मिलाकर 60 प्रतिशत तक आरक्षण होना चाहिए। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों-महिलाओं को पूरा सम्मान दिया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि हमें उनके रास्ते पर चलकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की मनमानी का पुरजोर विरोध करते रहना है। जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित भाव से काम करना होगा। कार्यक्रम में जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, जय प्रकाश पांडेय, अनिल प्रधान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, राजेश पटेल, जयुतेश गौतम, दीपू यादव, सनी सिंह, प्रमोद यादव, कामरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed