फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayant defeated Azamgarh and Vishrampur by one goal each

जयंत ने आजमगढ़ व विश्रामपुर ने बाबतपुर को एक-एक गोल से हराया

Mon, 08 Feb 2021 08:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Jayant defeated Azamgarh and Vishrampur by one goal each
महुली। विंढमगंजके महुली कस्बे में चल रहे अंतरराज्जीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में जयंत की टीम ने आजमगढ़ को एक गोल से हरा दिया। सोमवार को हुए मैच के दौरान जयंत के खिलाड़ी शोभित ने 14वें मिनट में आजमगढ़ की ओर पहला गोल डाला। निर्धारित 70 मिनट के मैच में अंत तक आजमगढ़ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह जयंत की टीम 1-0 से मैच जीतकर अगले चक्र में पहुंच गयी।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बाबतपुर और छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर के बीच खेले गए। मैच में मध्याह्न तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। एकबारगी खेल प्रेमियों को ऐसा लग रहा था कि कोई गोल नहीं होने की स्थिति में मैच ड्रा हो जाएगा लेकिन खेल समाप्त होने के चार मिनट पहले विश्रामपुर के मिथलेश कुमार ने बाबतपुर की ओर एक गोल डालकर मैच को निर्णायक बना दिया। बाबतपुर को एक गोल से हराकर विश्रामपुर की टीम अगले चक्र में पहुंच गई है। तीसरा मैच मध्य प्रदेश के खूंटार और बीएचयू के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किये जाने पर निर्णायक मंडल ने पेनल्टी शूट कराने का निर्णय लिया। इस दौरान दोनों टीमों के बराबरी की दशा में हेड और टेल कराया गया। इसमें बीएचयू वाराणसी की टीम विजयी घोषित हुई। इस मौके पर डॉ. विनय श्रीवास्तव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, अलीशेर आलम, अशोक कन्नौजिया, सत्य नारायण कन्नौजिया, भूल्लू राम, राजकपूर, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed