फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Japla defeated Bhopal and Jaunpur defeated Jayant's team

जपला ने भोपाल और जौनपुर ने जयंत की टीम को हराया

Wed, 10 Feb 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Japla defeated Bhopal and Jaunpur defeated Jayant's team
महुली। महुली कस्बे में चल रहे अंतरराज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुुधवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच भोपाल और झारखंड के जपला के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में जपला के खिलाड़ी विनोद ने पहले हाफ के चौथे मिनट में ही भोपाल की ओर पहला गोल डालकर मैच में रोमांच भर दिया। भोपाल के खिलाड़ियों को मध्याह्न तक कोई गोल करने का मौका नहीं मिला। सेकेंड हाफ के 43वें मिनट में जपला के ही खिलाड़ी राकेश ने भोपाल की ओर हेड से गोल कर मैच में 2-0 से बढ़त ले ली। भोपाल के खिलाड़ी सूर्या ने 60 वें मिनट में जपला की ओर एक गोल डालकर मैच को अपने पक्ष में करने की कोशिश की लेकिन अंत तक और कोई गोल नहीं कर पाने से भोपाल की टीम जपला से 2-1 से मैच हार गई।
विज्ञापन

एक दिन पहले दोनों टीमों की ओर से एक एक गोल होने पर मैच ड्रा हो गया था। दूसरा मैच यूपी के जौनपुर और मध्य प्रदेश के जयंत के बीच खेला गया। मैच खेलते हुए पहले हाफ में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सेकेंड हाफ के 45वें मिनट में जौनपुर के खिलाड़ी सर्वेश के जोरदार किक से निकली गेंद जयंत की ओर सीधे गोल पोस्ट के भीतर घुस गई। जयंत के खिलाड़ी भी पूरी ताकत से गोल करने की कोशिश करते रहे लेकिन उन्हें निर्धारित 70 मिनट की अवधि में गोल मारने का कोई मौका नहीं मिला। इस तरह जौनपुर जयंत को 1-0 से हराकर विजयी घोषित हुई। तीसरा मैच मेजबान टीम और कटनी के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में पहले हाफ के 18वें मिनट में कटनी के आठ नंबर जर्सी के खिलाड़ी सतींद्र सिंह के जोरदार शाट से पलक झपकते गेंद सीधे गोल पोस्ट में समा गई। गोल खाकर मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने करो या मरो की स्थिति में कटनी के खिलाड़ियों को खूब छकाया लेकिन पूरे मैच के दौरान मेजबान टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह मेजबान टीम महुली को 1-0 से हराकर कटनी ने मैच जीत लिया। मैच की सभी विजेता टीमें आगे क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इस मौके पर डॉ. विनय श्रीवास्तव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, दिलीप कन्नौजिया, राजकपूर, मुकेश कुमार, बुंदेल चौबे, आदित्य कुमार, भूल्लू राम, अमानुल्लाह, श्याम बिहारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed