फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Janrath bus fell into ditch due to tanker collision

Sonebhadra News: टैंकर की टक्कर से खाई में गिरी जनरथ बस, पांच यात्री घायल

Wed, 15 Mar 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Janrath bus fell into ditch due to tanker collision
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरा के समीप शक्तिनगर से लखनऊ जा रही जनरथ बस की टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सहायक चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर बुधवार को लगभग 4 बजे शक्तिनगर से लखनऊ के लिए जा रही चारबाग डिपो की जनरथ बस और रेणुकूट से शक्तिनगर जा रही टैंकर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में बस सवार बाराबंकी निवासी सहायक चालक अतुल कुमार (35), यात्री राजीव (36) निवासी निगाही मध्य प्रदेश, संतोष कुमार पटेल (30) निवासी भसया औराई, रामकृति सिंह (41) निवासी शक्तिनगर, अल्ताफ उल्लाह (48) निवासी कल्याणपुर लखनऊ घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पिपरी पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed