ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय केवली में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल/दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह शनिवार देर रात संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रमोद तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सर्वाधिक 174 अंक पाकर जमगांव न्याय पंचायत की टीम ओवरऑल प्रथम रही। दूसरे स्थान पर रही मुसहा न्याय पंचायत की टीम को 124 अंक मिले।
प्रतियोगिता में 11 न्याय पंचायतों के 251 स्कूलों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। फील्ड एंड ट्रैक के समस्त खेल, योगा, व्यायाम, विशेष प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता हुई। विशेष आकर्षण का केंद्र शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ रही। विजयी छात्रों को एसडीएम ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आभार बीईओ अशोक कुमार सिंह और संचालन एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, विनोद कुमार, अखिलेश सिंह, धर्मराज सिंह, इंदु प्रकाश, श्याम नारायण सिंह, नंदकुमार शुक्ला, विजयानंद, अनिल सिंह, राम किशुन, अशोक त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, शिवशंकर, राजेश वैश्य, अंजू, पूनम, पूजा, कौशांबी आदि रहे।

घोरावल ब्लॉक के केवली में खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।- फोटो : SONBHADRA