{"_id":"48e05752b8edb5173c01f9036c27610f","slug":"jam-trucks-felt-worse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के खराब होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के खराब होने से लगा जाम
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित जिला अस्पताल के समीप राजमार्ग पर गुुरुवार की रात बालू लदे तीन ट्रकों के खराब होने से घंटे भर जाम लगा रहा।
जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने जाम समाप्त करवा आवागमन बहाल कराया।
रात करीब 11 बजे चोपन से बालू लोड कर वाराणसी जा रहे दो ट्रक मारकुंडी घाटी में खराब हो गए। उधर जिला अस्पताल के सामने भी बालू लदा एक ट्रक खराब हो गया।
राजमार्ग पर ट्रकों के खराब होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच कर जेसीबी से खराब ट्रकों को सड़क के किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया।
बता दें कि राबर्ट्सगंज से तेलगुड़वा के बीच राजमार्ग का निर्माण कार्य होने की वजह से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से इससे निजात दिलाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।