फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jam caused by overturning of sand laden truck at RY Singh Ghat

आरवाई सिंह घाट पर बालू लदा ट्रक पलटने से लगा जाम

Fri, 25 Feb 2022 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Jam caused by overturning of sand laden truck at RY Singh Ghat
पिपरी व म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित आरवाई सिंह घाट पर ओवरलोड बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर शुक्रवार की भोर में पलट गया। इससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया।
विज्ञापन

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन की वजह से आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव में पांच से छह किमी तक लंबे जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की भोर में एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक के अनियंत्रित होकर लबे सड़क पलट जाने की वजह से जाम लग गया। रेणुकूट जाने वाले श्रमिक व अन्य लोग जाम की वजह से अपने घरों को लौट गए। काफी देर बाद पहुंची पुलिस के सहयोग से जाम खोले जाने का प्रयास चल रहा था लेकिन करीब छह से सात घंटे तक जाम लगा रहा। जेसीबी की मदद से पुलिस ने बालू हटवाने के बाद ट्रक हटवाया तब जाकर थोड़ी राहत मिली। इस दौरान धीरे-धीरे वाहनों को छोड़ा गया। काफी समय तक लगे जाम की वजह से लोग परेशानी से जूझते रहे। तमाम वाहनों को लेकर लोग दुद्धी होकर हाथीनाला के रास्ते निकलते रहे। ग्रामीणों ने मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed