फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jalnigam levied crores of rupees, BSNL sought 2.5 crore damages

जलनिगम ने लगाया करोड़ों का चूना, बीएसएनएल ने मांगा 2.5 करोड़ हर्जाना

Fri, 27 May 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jalnigam levied crores of rupees, BSNL sought 2.5 crore damages
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे के तहत जिले में हर घर जल योजना का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना का मकसद हर घर नल के माध्यम से जल पहुंचाना है। इस परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है। जलनिगम की तरफ से कराए जा रहे इस कार्य के दौरान कई स्थानों पर बीएसएनएल का लाइन कट गया है। इससे बीएसएनएल को काफी क्षति पहुंची है। बीएसएनएल ने जलनिगम से ढाई करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत जिले में 12 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसमें बभनी ब्लॉक में झीलो परियोजना, पटवध, नगवां, तेंदुआही, बेलाही परियोजना सहित अन्य परियोजना का काम चल रहा है। इन पेयजल परियोजनाओं के माध्यम जिले के सुदूर इलाकों में हर घर जल उपलब्ध कराया जाना है। कार्यदायी संस्था जल निगम (ग्रामीण) की तरफ से संबंधित गांवों में ओवरहेड टंकी निर्माण के साथ ही पाइपलाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है। संपर्क मार्गों के किनारे और गांवों में पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। खोदाई के दौरान कई स्थानों पर करीब 70 किलोमीटर की दूरी में भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का ऑप्टिकल फाइबर केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस नाते बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित हो गया है। इस वजह से नेटवर्क संबंधित समस्याएं आ रही है। बीएसएनएल का केबल क्षतिग्रस्त होने से न सिर्फ उपभोक्ता परेशान हैं बल्कि सरकारी दूर संचार विभाग को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

नेट न चलने से उपभोक्ता परेशान
जिले में करीब एक सप्ताह से बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित चल रहा है। निजी दूर संचार कंपनियों के नेट से उपभोक्ता काम करने को विवश है। बीएसएनएल के अधिकारियों की मानें तो जिले भर में कई स्थानों पर जल निगम की तरफ से करीब 70 किलोमीटर की दूरी में ऑप्टिकल फाइबर केबल क्षतिग्रस्त हुआ है। नेट न चलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले जिलाधिकारी से मिलकर जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए केबल के संबंध में अवगत कराया गया है। करीब 70 किलोमीटर दूरी में केबल कटा है। जल निगम को पत्र लिखकर ढ़ाई करोड़ का हर्जाना मांगा गया है। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ, बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed