{"_id":"5e2b8479e90f2a6b66586ce7671b24e5","slug":"islam-is-a-system-of-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए इस्लाम है एक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के लिए इस्लाम है एक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में गुरुवार को अकीदत के साथ जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान लोगों ने जुलूस निकालकर नातिया कलाम पेश किया। जुलूस में शामिल अंजुुुमन कतारबद्घ होकर कलाम पढ़ते चल रहे थे।
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर गुरुवार को जुलूसे ईद मिलादुन नबी का जुलूस अपराह्न दो बजे से निकाला गया। पूरब महाल स्थित मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर क्षेत्र के हर हिस्से में घुमते हुए मुख्य चौक स्थित मदरसे पर पहुंचकर समाप्त हुुआ। जिन स्थानों से जुलूस को गुजरना था, उस रास्ते को झंडों, झालर और गुब्बारों से सजाया गया था।
अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर मुश्ताक खां ने बताया कि ईद मिलादुन नबी आपसी एकलाख और मोहब्बत का पैगाम देेता है। हुजूर सल्लाह के आने से पहले दुनियां में जुर्म का बोलबाला था, उनके आने के बाद फैली बुराईयों का खात्मा हुआ था। बोले इस्लाम दुनियां के लिए एक व्यवस्था है।
विज्ञापन
बोले इंसानियत को कायम रखने के लिए इंसानियत का पैगाम लेकर आया। जुलूस में मौलाना हिफाजत हुसैन, रोशन खां, प्यारे कादरी, अजहर खां, मुर्तुजा अली, हिदायतुल्लाह खां, रईस खां आदि लोग शामिल थे।संवाददाता ओबरा के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को अकीदत के साथ जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया।
नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। इससे पहले जामा मस्जिद में कुरानख्वानी की गई। जुलूस में नूरी मस्जिद के पेश ईमाम अख्तर रजा, मुनीर अहमद, शमीम अहमद, सदरूल खान, अली हुसैन, हाजी शराफत अली, हाजी अब्दुल रशीद, मोईन गौहर आदि लोग शामिल थे।
रेनुकूटः गुरुवार को रेणुकूट नगर क्षेत्र में जश्न ईद मिलादुन नबी का जुलूस निकला गया। जैसे ही जुलूस दर्जी मार्केट पहुंचा, वहां स्थित मदरसा गौसिया अहमद रजा के नन्हें मुन्ने बच्चे जुलूस में शामिल हो गए।
जामा मस्जिद के चेयरमैन पीर मोहम्मद साहब की देखरेख में मुहम्मद साहिल, हारिश कुरैशी, मुहम्मद यासीन, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रियाजुद्दीन आदि मौजूद रहे। डाला प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में बारावफात के अवसर पर जुलूस निकाला गया।कोनः 26 ग्राम पंचायत के मुसलमानों ने देवाटन में एकत्रित होकर जुलूस निकाला।
जुलूस बैंक मोड़ होते हुए कोन बस स्टैंड से थाना रोड होते हुए कोन मस्जिद में सभा के रूप में तब्दील हो गया। अनपराः बारावफात धूमधाम से मनाया गया। जुलूस-ए-मुहम्मदी में परियोजना कालोनी मस्जिद कमेटी, अनपरा पहाड़ी मस्जिद कमेटी, नूरिया मुहल्ला कमेटी, अंजुमन हुसैनी कमेटी, इत्तेहादुल मुस्लेमीन, आदि कमेटी ने शिरकत की।