फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Iron doors, windows stolen from training centre

Sonebhadra News: प्रशिक्षण केंद्र से लोहे के दरवाजे, खिड़की चोरी

Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Iron doors, windows stolen from training centre
आम उपयोग के लिए बनवाए गए विवाह घर के बाद प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाए जाने से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। दोनों जगहों से चोरों ने लोहे के दरवाजे, खिड़की के साथ मौजूद कई उपयोगी सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना को कबाड़ी गैंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। एनटीपीसी शक्तिनगर ने सीएसआर योजना के तहत राजीव गांधी मार्केट (पीडब्ल्यूडी मोड़) के करीब साल भर पहले विवाह घर का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

चंद दिनों में भवन से कई सामान चोरी हो गए। हाल ही में इसके थोड़ी दूर मौजूद प्रशिक्षण केंद्र से चोरों ने दरवाजे, खिड़की, पानी की पाइप, प्रशिक्षण के लिए मौजूद उपकरण, बाहर बना टीन शेड व पाइप सहित अन्य सामानों को गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना कब और कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई। शनिवार को स्थानीय लोगों की नजर प्रशिक्षण केंद्र पर पड़ी तब चोरी का खुलासा हुआ। प्रशिक्षण केंद्र में म्यूजिककल प्रशिक्षण देने वाले स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि चोर मंहगी चेयर, टेबल सहित अन्य कीमती म्यूजिकल उपकरणों को उठा ले गए।

शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना नहीं दी गई है लेकिन पुलिस बारीकी से जांच करेगी और आरोपियों का पता कर संबंधितों पर ठोस कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed