फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation started on complaint of tribals' land grab

आदिवासियों की जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच शुरू

Sun, 21 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on complaint of tribals' land grab
सोनभद्र। मुख्यमंत्री से चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की प्रशासन की तरफ से जांच शुरू करा दी गई है। क्षेत्र के लेखपाल से जमीन संबंधी सारे अभिलेख की पड़ताल कर जानकारी तलब कर ली गई है।
विज्ञापन

मारकुंडी ग्राम पंचायत के विजय कुमार, बुधनी देवी, मनीलाल गोंड, श्रीराम गोंड आदि का आरोप है कि चकरिया, तेलाईं, धौराडीह, पेड़रहवां, सात नंबर, कुसहियां व गुरमा लंका टोला आदि राजस्व गांवों में करीब 2900 बीघा जमीन पर दूसरे द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासियों व अनुसूचित जनजाति के लोगों की जमीनों को बंदोबस्त कर हक दिलाने के लिए शासन स्तर से एक सर्वे एजेंसी नामित की गई थी। एजेंसी ने मिलीभगत कर जमीन आदिवासियों की जमीन भू माफिया के नाम कर दिया है। इस नाते उभ्भा जैसे कांड की पुनरावृत्ति की स्थिति ग्राम पंचायत मारकुंडी में भी न उत्पन्न हो जाए, इसकी आशंका सताने लगी है। उधर, मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान ने बताया कि मारकुंडी के लेखपाल से ग्रामीणों द्वारा की शिकायत से संबंधित जमीनों से जुड़े अभिलेखों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही लेखपाल से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो, जुलाई 2019 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष के 11 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मारकुंडी गांव के ग्रामीण भी जमीन को लेकर उभ्भा जैसे कांड की पुनरावृत्ति की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed