{"_id":"617c3e62aa8bb6577d4ceb62","slug":"investigation-started-against-seven-crusher-plants-of-billi-markundi-sonbhadra-news-vns620021783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली-मारकुंडी के सात क्रशर प्लांटों के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली-मारकुंडी के सात क्रशर प्लांटों के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर परमिट के गिट्टी बेचने वाले सात क्रशर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम ने एडीएम को क्रशर प्लांटों की जांच करा कर दोषी पाए जाने पर सील करने का निर्देश दिया है। एडीएम राकेश सिंह ने खान निरीक्षक विकास सिंह परमार और सर्वेक्षक एसके पाल को निष्पक्ष ढंग से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पिछले दिनों राबट्र्सगंज कोतवाली समेत अन्य थाना क्षेत्रों में जांच के दौरान खनन कर्मियों ने बगैर एमएम-11 के गिट्टी परिवहन करते कई ट्रकों को पकड़ा था। जांच के दौरान बिना किसी वैध प्रपत्र के उपखनिज गिट्टी का परिवहन करते मिले वाहनों को पुलिस चौकी/थाना/ प्रवर्तन कार्यालय की अभिरक्षा में दिया गया। पकड़े गए कई ट्रकों के चालकों ने शपथ-पत्र के माध्यम से उन लोगों ने किस क्रशर प्लांटों से बगैर परमिट के ओवरलोड गिट्टी लोड किए थे, इसकी जानकारी दी है। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने डीएम को बिना परमिट के गिट्टी बेचकर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले क्रशर प्लांटों के खिलाफ रिपोर्ट सौंपा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने एडीएम को संबंधित क्रशर मालिकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बगैर परमिट के गिट्टी बेचने वाले सात क्रशर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खान निरीक्षक विकास सिंह परमार और सर्वेक्षक एसके पाल को जांच कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। -राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी।