फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   investigation

जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हुई

Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
investigation
सोनभद्र। जिला अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। रविवार को अस्पताल में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौत के कारणों की जांच किया। एडीएम को सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने अवगत कराया कि प्रसूता सलमा (26) को खून की कमी थी, जिसके कारण घटना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10.12 मिनट पर रायपुर थाना क्षेत्र के पडऱी गांव निवासी गर्भवती सलमा पत्नी सेराज को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सलमा अपने मायके में रह रही थी। मायके वाले ही उसको अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर हो गई। कर्मियों ने बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सलमा की मौत हो गई। परिजन बच्चे को लेकर वाराणसी रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग करते रहे, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों का कहना था कि शव पहुंचाने की इजाजत नहीं है। मजबूरी में परिजन निजी वाहन का प्रबंध कर शवों को ले गए। उधर मामला संज्ञान में आने पर डीएम एस राजलिंगम ने एडीएम को जच्चा-बच्चा की मौत की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया। रविवार की पूर्वांह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम ने सीएमएस समेत अन्य से मौत के बारे में पूछताछ की। एडीएम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि सलमा के शरीर में अत्यधिक खून की कमी थी। मुफ्त में रक्त मुहैया कराने का निर्देश दे दिया गया था। लेकिन ब्लड बैंक से प्रसूता के घरवाले रक्त नहीं ला सकें। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed