फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation report of 11 suspects from Jaunpur turned out negative

जौनपुर से आए 11 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली

Tue, 21 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 11 suspects from Jaunpur turned out negative
सोनभद्र। जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं मिला है। जौनपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले जिस व्यक्ति के साथ सोनभद्र के जो 11 लोग क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए थे, उन सभी की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 900 से अधिक लोगों में से 304 के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। इनमें से 245 की रिपोर्ट आ गई है । सभी निगेटिव हैं।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को एक ट्रक में सवार होकर मिर्जापुर की तरह जा रहे 10 श्रमिकों को हिंदुआरी में जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ कर संत कीनाराम कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लाकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। अधिकारी खुद जगह-जगह वाहनों व बेवजह घूमने वालों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड 19 को लेकर दूसरे चरण के लॉक डाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं। पुलिस के जवान दो व चार पहिया वाहनों से आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी कर रहे हैं। बड़े वाहनों की भी सघन तलाशी की जा रही है। अभी दो दिन पूर्व ही झारखंड बार्डर पर विंढमगंज में 95 मजदूर एक ट्रक में जांच के दौरान मिले थे, जिन्हें भारतीय इंटर कालेज विंढमगंज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को फिर राबर्ट्सगंज के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने राबर्ट्सगंज से इलाहाबाद जा रहे एक ट्रक को हिंदुआरी तिराहे पर रोका। जांच कराया तो सिलेंडर लादने वाले ट्रक के केबिन में 10 मजदूर मिले। प्रभारी निरीक्षक ने सभी मजदूरों को कोतवाली लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और फिर उन्हें क्वारंटीन सेंटर संत कीनाराम डिग्री कालेज में भेजवा दिया। उन्होंने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। चालक भी पकड़ा गया है।

उधर डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने राबर्ट्सगंज, मारकुंडी समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया। तीनों तहसीलों में भी प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी लगातार चक्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed