{"_id":"620551ed55a0e71d7d633c29","slug":"investigation-of-payment-of-1-10-crore-started-sonbhadra-news-vns6379867150","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10 करोड़ रुपये के भुगतान की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.10 करोड़ रुपये के भुगतान की शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विकास खंड की जमशीला ग्राम पंचायत में हुए 1.10 करोड़ के भुगतान और उससे कराए गए कार्यों की बृहस्पतिवार को जांच कराई गई। एडीओ पंचायत ने विभिन्न पहलुओं पर सत्यापन के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की है।
पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य शांति देवी ने ग्राम पंचायत में 1.10 करोड़ रुपये के भुगतान और कार्यों के जांच की मांग की थी। शिकायत की जांच करने एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र ग्राम पंचायत पहुंचे। निरीक्षण में सबसे पहले एडीओ पंचायत ने मतदान केंद्रों पर शौचालय की साफ-सफाई, पेयजल, रैंप आदि मूलभूत सुविधाओं को देखा। उन्होंने पाया कि सरकारी भवन उपलब्ध न होने के कारण प्रधान प्रतिनिधि के आवास के एक कमरे में पंचायत सचिवालय का कार्य चल रहा है। मौके पर पंचायत सहायक शिवम कुमार ठाकुर अनुपस्थित रहे।
ग्राम सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक अपने कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। निरीक्षण में मतदान केंद्रों की साफ-सफाई सही मिली। एडीओ ने निरीक्षण में पाया कि मदरसा बाउंड्री से गेट तक सीसी रोड, मदरसा स्कूल से फरियाद के घर तक सीसी रोड और एनसीएल रोड से मस्जिद तक सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा था। पाया कि धरसड़ी ग्राम पंचायत के सामुदायिक शादी घर में पंचायत सचिवालय का स्थापना किया गया है। एडीओ पंचायत के मुताबिक नियुक्त ग्राम सचिव रामवृक्ष विश्वकर्मा भी अनुपस्थित मिले। ग्राम प्रधान ने सचिव के आए दिन अनुपस्थित रहने की शिकायत की। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान जमशीला कलावती देवी और प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।