{"_id":"61e30ba894074167fd11ec35","slug":"investigation-of-junior-assistant-of-district-probation-department-started-sonbhadra-news-vns6337648179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रोबेशन विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रोबेशन विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रोबेशन विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक की जांच शुरू हो गई है। शासन स्तर से डीएम को जांच कराने को कहा गया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से कनिष्ठ सहायक से जुड़ी पत्रावलियों को तलब किया है।
वाराणसी के नेहिया की रहने वाली दुर्गावती ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन समेत अन्य अधिकारियों को राजेश सिंह, कनिष्ठ सहायक, महिला कल्याण विभाग वर्तमान तैनाती जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय सोनभद्र के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा है। उसने लिखा है कि एडीएम ने अपनी आंच आख्या में कनिष्ठ सहायक राजेश सिंह को वित्तीय अनियमितता, अधिकारियों के स्थान पर स्वयं के हस्ताक्षर से जन शिकायतों का निवारण करने, संविदा कर्मियों को धमकी देने, लाभार्थियों से अभद्र व्यवहार करने, राजकीय अभिलेखों में हेराफेरी करने के मामले में दोषी सिद्ध किया है। एडीएम की जांच संख्या के आधार पर डीएम ने महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के निदेशक को कनिष्ठ सहायक को विंध्याचल मंडल से बाहर स्थानांतरण करते हुए इनके विरुद्ध कानूनी रूप से विभागीय जांच करने को पत्र भेजा था। डीएम द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर कनिष्ठ सहायक का स्थानांतरण बहराइच कर दिया गया था। इसके बावजूद कनिष्ठ सहायक को भदोही स्थानांतरित करते हुए जिला प्रोबेशन कार्यालय सोनभद्र में संबद्ध किया गया है। एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से कनिष्ठ सहायक राजेश सिंह से जुड़ी पत्रावली मांगी गई है।