फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspector clashed with Cabinet Minister Sanjay Nishad in sonbhadra said no knowledge of protocol

UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से भिड़ा दरोगा, बोला- प्रोटोकॉल की नहीं है कोई जानकारी; सड़क पर तू तू-मैं मैं

Fri, 25 Apr 2025 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 09:13 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के कार्यकर्ताओं और दरोगा के बीच नोकझाेंक का मामला सामने आया है। काफी देर बाद मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इससे पहले सड़क पर वाहन खड़े होने से आवागमन अवरुद्ध हो गया था।

विज्ञापन
Inspector clashed with Cabinet Minister Sanjay Nishad in sonbhadra said no knowledge of protocol
बहस के दाैरान वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा लेकर जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर यातायात पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बीच सड़क वाहन रोकने पर यातायात पुलिस ने आपत्ति जताई तो कार्यकर्ता भड़क गए। काफी देर तक कहासुनी होती रही।

विज्ञापन




बताते हैं कि दोपहर में यात्रा रॉबर्ट्सगंज नगर में पहुंची। इसमें शामिल वाहनों का जत्था बढ़ौली चौराहे पर पहुंचा तो जाम लग गया। सबसे आगे चल रहे पिकअप पर डीजे व स्पीकर बंधा था। बीच सड़क वाहन खड़े होने से चौराहे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


पुलिस पिकेट पर तैनात यातायात कर्मियों ने वाहन को बेवजह रोकने पर आपत्ति जताते हुए किनारे करने को कहा तो कार्यकर्ता भड़क गए। कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच, पीछे चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बाइक से वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इस दौरान मंत्री की ट्रैफिक इंचार्ज अविनाश से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सड़क पर लगा जाम

इस बाबत यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का कहना था कि मंत्रीजी की यात्रा व प्रोटोकॉल के बारे में यातायात पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं थी। लिहाजा पहले से कोई तैयारी नहीं थी। अचानक से जुलूस जब चौराहे पर पहुंचा इससे जाम की स्थिति बन गई। कई स्कूल वाहन और न्यायिक अधिकारियों के वाहन जाम में फंस गए थे।

इस पर चौराहे पर खड़े जवानों ने यात्रा में आगे चल रहे वाहन को किनारे करने को कहा था, जिस पर कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। बाद में मंत्री जी के आने पर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। जानबूझकर वाहन रोकने की बात सही नहीं है। उधर, इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिकायत पर एएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed