फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent killed, grandmother injured after being hit by

Sonebhadra News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मासूम की मौत, नानी घायल

Wed, 15 Mar 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Innocent killed, grandmother injured after being hit by
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पटवध मोड़ के पास बुधवार की देर शाम कार की चपेट में आने मासूम की मौत हो गई। हादसे में बच्चे की नानी भी घायल हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। रात आठ बजे तक जाम से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

रायपुर निवासी शिवकुमारी (70) अपने नाती शिव (2) पुत्र आकाश को लेकर पैदल की अपने घर जा रही थी। पटवध मोड़ के पास वैनी से राबर्ट्सगंज की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला और उसका नाती दोनों घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत भी गंभीर है। उधर, मासूम के मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए। वैनी-राबर्ट्सगंज मार्ग पर जाम कर दिया। रायपुर पुलिस ने कार और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed