फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information given to workers about schemes of Labor Department

मजदूरों को श्रम विभाग के योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 21 Jan 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Information given to workers about schemes of Labor Department
रेणुकूट। नगर पंचायत रेणुकूट के सभागार में उप श्रम आयुक्त कार्यालय पिपरी के श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत रेणुकूट के पंजीकृत संविदाकारों की बैठक कर उन्हें सनी निर्माण में कार्यरत मजदूरों के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश भवन श्रम कर्मकार भवन निर्माण संबंधी कार्यों में लगे हुए श्रमिकों के पंजीयन एवं भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

श्रमिकों को ऑनलाइन पंजीयन नजदीकी जन सेवा केंद्र या उप श्रम आयुक्त कार्यालय पिपरी में पंजीयन कराने को बताया गया। निर्माण संबंधित कार्यों में लगे हुए श्रमिकों के विषय में बताया गया कि भारत सरकार से 525000 का दुर्घटना बीमा भी पंजीकृत श्रमिकों को दिया जाता है। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना निर्माण कामगार योजना चिकित्सा सुविधा योजना, कन्या विवाह योजना, कौशल विकास तकनीकी निर्माण कामगार, गंभीर बीमारी सहायता योजना, आवास सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में बताया। नगर पंचायत रेणुकूट की अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला, लिपिक मुन्ना प्रसाद एवं संविदाकार ओपी दुबे, पिंटू सिंह, रमेश जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, सोहन लाल मौर्या, रामविचार गौतम, श्रवण चौहान, दुर्गेश गुप्ता, रमलू चौधरी, नौशाद, गिरजा शंकर सिंह, विनीत सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed