फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about domestic violence, sexual violence, self defense

घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, आत्मरक्षा की दी जानकारी

Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Information about domestic violence, sexual violence, self defense
घोरावल ब्लॉक के डोहरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में मंचासीन राज् - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने महिलाओं को बालिकाओं को जागरूक किया। कहा आप घरेलू और यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं। चुप हरगिज न रहें। आप खुद की रक्षा करने को भी हमेशा तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने महिला हिंसा, पॉक्सो एक्ट और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। हिंसा यौन हिंसा, पास्को एक्ट हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्सायन बताया कि हर विद्यालय में छात्राओं की समस्या को सुलझाने के लिए महिला काउंसलर रखी जाएंगी। प्रधानाचार्य डॉ. आरती सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला उपाध्यक्ष कुसुम, महिला मोर्चा की सदस्य पुष्पा, महिला थानाध्यक्ष संतोष सरोज, गीता यादव, पूनम यादव, विभा सिंह, अर्पणा पांडेय, चंद्र मोहिनी गौतम, गीता वर्मा, रीता तिवारी आदि रहीं। उधर आरपी पीजी कॉलेज धरसड़ा सभागार में भी मिशन शक्ति योजना के तहत बृहस्पतिवार को जन संवाद का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयेग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। प्राचार्य डॉ. नागेश पांडेय, कोऑर्डिनेटर साधना मिश्रा, एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन आदि रहे। संचालन रवि मौर्य और धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सिंह ने किया। डॉ. देवेंद्र पांडेय, मकबूल आलम, अनुराधा, आंचल, कोमल, विभा, अनिता, प्रिया एवं पूनम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed