फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indebted laborer suicide hanged himself dead body found hanging from tree in forest Sonbhadra

सोनभद्र: कर्ज में डूबे मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, घर से दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Indebted laborer suicide hanged himself dead body found hanging from tree in forest Sonbhadra
युवक ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार ग्राम में घर से चार किमी दूर जंगल में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह सोमवार को दोपहर बाद से ही लापता था। मंगलवार को उसका शव जंगल में फंदे पर लटकता देखा गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरनाकछार गांव निवासी सोहर लाल पनिका(38) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता जोखू राम के अनुसार, सोमवार दोपहर में खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन

मंगलवार को गांव के लोग कुसुम्ही जंगल की ओर गए तो वहां आम के पेड़ पर सोहर लाल का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। सोहर पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी झेल रहा था। घरेलू खर्च के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी को लेकर वह परेशान था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोहर के परिवार में पत्नी सुनीता देवी, चार बेटियों और एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सोहर पर ही थी। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed