फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased vigilance, banners-posters removed

बढ़ाई गई चौकसी, उतरवाए गए बैनर-पोस्टर

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Increased vigilance, banners-posters removed
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर बैनर पोस्टर हटाते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की शाम अभियान चलाकर नगर के चौराहों-तिराहों पर लगे सभी बैनर-होर्डिंग उखाड़ दिए गए। कार्रवाई से न तो पीएम मोदी और सीएम योगी की होर्डिंग बच पाई और न ही सपा नेता अखिलेश यादव की। प्रशासन के नेतृत्व नगर पालिका की टीम ने एक-एक होर्डिंग को उखाड़ फेंका। उधर, बार्डर क्षेत्रों में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिकी खोलवाकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद से ही चुनाव की घोषणा का अंदेशा जताया जाने लगा था। लिहाजा पुलिस-प्रशासन की टीमें पहले ही सतर्क हो गई थीं। अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कीं, जिले में इसका असर दिखना शुरू हो गया। सदर एसडीएम राजेश सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, तहसीलदार बृजेश वर्मा, कोतवाल सत्यनारायण मिश्र के नेतृत्व में सुरक्षाबलों व नगर पालिका के कर्मचारियों ने बढ़ौली चौराहा से अभियान शुरू किया। फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ लगे भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के नेताओं की तस्वीर व संदेशों वाले बैनर-होर्डिंग को उखाड़ फेंका गया। दीवारों की पेंटिंग को भी खुरचते हुए सफाई कर्मचारियों को उसे हटाने के निर्देश दिए गए। पूरे नगर में यह अभियान देर शाम तक चलता रहा। एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। बिना अनुमति कोई प्रचार-प्रसार नहीं हो पाएगा। राजनीतिक दलों को भी हिदायत दी गई है कि वह खुद से अपने बैनर-पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्रियों को हटवा लें। चोपन: स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम राजनैतिक दलों के पोस्टर हटाने की कवायद शुरू कर दी। अभियान के दौरान डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की यह अभियान क्षेत्र के समस्त होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व वॉल पेंटिंग को हटाने के बाद ही समाप्त होगा। इस दौरान पुनीत सिंह, आलोक पांडेय, आनंद कुमार, रविकांत आदि शामिल रहे। घोरावल, दुद्धी, अनपरा, शक्तिनगर, रेणुकूट सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बार्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, वाहनों की जांच
बीजपुर/विंढमगंज। आचार संहिता लगते ही झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नक्सल गतिविधियों पर निगाह रखने के साथ ही पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी है। बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने फोर्स के साथ भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त होकर चुनाव में हिस्सा लेने का आह्वान किया। आचार संहिता का भी पाठ पढ़ाया। वाहनों की जांच की। उधर, विंढमगंज में झारखंड सीमा पर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने पीएसी व पुलिस के साथ बाजार के सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, रामलीला ग्राउंड, शाहू चौक, सब्जी गली, मूड़िसेमर तिराहा, मां काली मंदिर तिराहा, कोन मोड़ बस स्टैंड पर लगे राजनीतिक पार्टियों के झंडा बैनर को सख्ती के साथ हटवाया गया। कोरोना के निर्देशों का पालन करने भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed