फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Incidents of stabbing have increased, gangs of powerful people are active in Obra area.

Sonebhadra News: चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ीं, ओबरा क्षेत्र में सक्रिय हैं मनबढ़ों के गैंग

Thu, 26 Dec 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Incidents of stabbing have increased, gangs of powerful people are active in Obra area.
ओबरा नगर एवं आस-पास के इलाकों में मनबढ़ युवाओं के गैंग सक्रिय हैं। सोमवार की रात में ओबरा के सेक्टर दस में हुड़दंगई का विरोध करने पर गैंग के मनबढ़ों ने चाकू, लोहे की राड़ और डंडों से हमा कर दिया था।
विज्ञापन

इस हमले में सेक्टर दस के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी सेक्टर दस में चाकूबाजी की घटना हो चुकी है। पुलिस मामले में तीन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


ओबरा के सेक्टर दस सहित अन्य कॉलोनियों में इन दिनों 20 से 30 की संख्या में दबंग युवकों का एक गुट सक्रिय है। सेक्टर दस निवासी अरविंद उर्फ अर्जुन (35) और अभय सिंह ने कुछ दिन पहले बस्ती और नई कालोनी के रहने वाले इन युवाओं की हरकतों का विरोध करते हुए कालोनी में हुड़दंग मचाने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे अरविंद व अभय सिंह घर के निकट शिव मंदिर मैदान में मौजूद थे। 15 से 20 युवकाें का ग्रुप वहां पहुंचा। इसके बाद चाकू, लोहे के राड़ और डंडे से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
भाई अभय को पिटता देख अभिषेक उन्हें बचाने के लिए गया। वहीं कलेश्वर सिंह, उनकी पत्नी किरन देवी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। कॉलोनी के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि चाकूबाजी की घटना को पुलिस मामूली विवाद बता रही है।
पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित पक्ष से चार और आरोपी पक्ष से करन, रमेश, सूरज, बिरू, सोनू, अमन सहित कुल छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।



चाकू मारकर युवकों ने की थी बाइक मिस्त्री की हत्या
जिले में पिछले कुछ महीनों में युवकों के गुटों के संघर्ष बढ़े हैं। उरमौरा में बाइक सवार युवकों के गुट ने एक बाइक मिस्त्री पर डंडे, चाकू और नुकीले हथियार से वार कर दिया था। इलाज के दौरान बाइक मिस्त्री की ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई थी।


ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्ष सेक्टर दस के ही रहने वाले हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल कराया गया है। शांतिभंग में चालान भी किया गया है।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed