फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In volleyball, the team of Salkhan was the winner, the team of the district jail was the runner-up.

Sonebhadra News: वाॅलीबॉल में सलखन की टीम विजेता, जिला जेल की टीम उप विजेता रही

Fri, 30 Jan 2026 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
In volleyball, the team of Salkhan was the winner, the team of the district jail was the runner-up.
सदर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत सलखन मुख्य मार्ग स्थित गांधी स्मारक निधि परिसर में आयोजित पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन शिवाको थंडर शोतोकान कराटे एसोसिएशन के संयोजन में चल रहा था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिन हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में सलखन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जिला जेल की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतियोगिताओं में मिनी स्टेडियम मेड़िया चुनार बालक वर्ग में विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में मिनी चुनार की टीम ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। सलखन की टीम ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर ग्राम प्रतिनिधि अरविंद कुमार गोंड, सुनील कुमार, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत, प्रदीप कुमार मोदनवाल, दीपचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed