फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the case of two side facing land occupation

जमीन कब्जे के मामले में दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 16 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
In the case of two side facing land occupation
चोपन ब्लाक के बाड़ी के जंगल में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई कार्रवाई के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। एक पक्ष पांच दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहा तो दूसरे पक्ष ने आदिवासी नेता पर लोगोें को उकसाकर धरना दिलाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


बाड़ी के जंगल में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी का मामला दिन पर दिन नया मोड़ ले रहा है। एक पक्ष कैमूर क्षेत्र मजदूर किसान महिला संघर्ष समिति के बैनरतले कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहा है।
विज्ञापन


इनकी मांग है कि इस मामले में गिरफ्तार हुई शोभा के साथ 18 महिलाओं को बिना शर्त रिहा किया जाए। इसके साथ कई अन्य मांगों को लेकर भी संगठन से जुडे़ लोगों का धरना सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में चल रहे धरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस लगातार कड़ी नजर रखे हुए है। एएसपी शंभूशरण यादव और रामयज्ञ यादव कलेक्ट्रेट में मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

उधर, मामले से जुडे़ दूसरे पक्ष के लोगों ने भी सोमवार को इस धरने के विरोध में मोर्चा खोल दिया। दूसरे पक्ष से भी बाड़ी गांव की जशोदा देवी और 15 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार करने और विरोधियों के धरना देने के विरोध में

सदर तहसील पर जशोदा देवी के पति महावीर गोड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महाबीर गोड़ और संजय दूबे ने कहा कि कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे लोगों का नेतृत्व कर रही महिला बाहरी लोगों को लेकर जंगल की जमीनों पर

 कब्जा करा रही है। महावीर और संजय ने महिला की संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई। बैठक में रामविलास बैगा, संजय गोड़, अमरनाथ बैगा, मुंशी बैगा, सूरज लाल गोड़, ईश्वर प्रसाद, देव किशुन शामिल रहे।


 उधर, डीएम डीके सिंह का कहना है कि बाड़ी मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में चल रहे धरने को अनुचित बताया और कहा कि जब वे वार्ता को तैयार हैं तो फिर धरना क्यों। जब दोनों पक्षों पर कार्रवाई हुई तो किसी एक पक्ष का मामला वापस लेने की मांग नाजायज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed