{"_id":"57e816584f1c1b5942573ac4","slug":"in-sonbhdra","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से महिला झुलसी
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दिन भर दोस्ती, रात में गला घोंटा
- फोटो : amar ujala
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार स्थित नाऊ टोला निवासी महिला रविवार की सुबह शौच के लिए जाते समय एनसीएल खडिया परियोजना में जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारी जनों ने एनटीपीसी के शक्तिनगर स्थित संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, वाकये से आक्रोशित ग्रामीणों ने खडिया परियोजना मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
रविवार की सुबह सात बजे नाऊ टोला निवासी शांति देवी 25 वर्ष पत्नी रामेश्वर पटेल ओबी डंपिंग क्षेत्र की तरफ जा रही थी। तभी खडिया परियोजना को आपूर्ति करने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार नीचे होने के कारण उसकी चपेट में आ गई। इससे वह झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गई।
कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो किसी तरह लाठी-डंडे के जरिए शांति को तार से अलग किया। इस बात की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए खड़िया परियोजना के मुख्य मार्ग पर लगे बैरियर को गिराकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कपिल देव यादव ने एनसीएल प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित को 19 हजार रुपए तत्काल दवा के लिए दिलाया और दवा के शेष खर्चे को भी दिलाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए। इसके चलते करीब एक घंटे तक खड़िया परियोजना के मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा।