फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In raids seized 165 liters of raw alcohol

छापेमारी में 165 लीटर कच्ची शराब बरामद

Tue, 13 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 13 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
In raids seized 165 liters of raw alcohol
लखनऊ में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग ने शराब कारोबारियों के यहां छापा डाला।
विज्ञापन


जगह-जगह एसडीएम और अन्य अधिकारियों की अगुवाई में छापेमारी की गई है। 165 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 1500 किग्रा महुए का लहन नष्ट किया गया और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जिले में कच्ची शराब बनाने और बेंचने का धंधा चरम पर है। सदर तहसील की नाक के नीचे कंजड़ बस्ती में प्रतिदिन कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है।

 जिले के अन्य इलाकों में शराब बनाने और बेचने का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। लेकिन जिले के प्रशासनिक, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को आंख के सामने चल रहा अवैध धंधा नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत लोगों ने कई बार कोतवाल रमाकांत पांडेय से की मगर उन्होंने आबकारी से जुड़ा मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। नतीजा है कि तहसील और कचहरी की ओर जाने में दुर्गंध से सांस लेना दूभर होता है।

अब जबकि सोमवार को लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई और शासन ने इसे गंभीरता से लिया तो अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूट गई।

 मंगलवार को सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी और सीओ सच्चिदानंद तहसील परिसर से सटे कंजड़ बस्ती में पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान सिपाहियों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब बनाने के लहन को बाहर निकाल कर नष्ट किया।

 सीओ सच्चिदानंद ने बताया कि सौ कुंतल शराब बनाने का लहन नष्ट किया गया है। यहां से पकड़े गए श्रवण, अमित, हरेंद्र धोबी और सुपर मेहरा के पास से पांच-पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

आरोपियों का चालान कर दिया गया। उधर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। वैनी संवाददाता के अनुसार आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने खलियारी, बलियारी, दूबेपुर, वैनी और चकया गांव में पुलिस के साथ छापेमारी की।


 टीम ने इन जगहों से कुल 130 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि 15 सौ किग्रा महुए का लहन नष्ट किया गया है। बताया कि अवैध और कच्ची शराब बनाने और बेचने के खिलाफ छापेमारी का अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed