फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People protest against inflation

महंगाई के विरोध में जनों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Sep 2018 11:07 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 09 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
People protest against inflation
राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे पर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस का दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में रविवार को रावट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने बोतल में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, सब्जी आदि लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस की कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।  
विज्ञापन


जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता के ऊपर महंगाई का बोझ लाद रही है। जबकि वर्ष 2014 में लोक सभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से वादा किया था कि केंद्र में सरकार बनने के बाद महंगाई कम की जाएगी। भाजपा नेताओं की बातों पर विश्वास कर जनता ने केंद्र में पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने का मौका दिया। केंद्र की पिछली सरकार मेें डीजल और पेट्रोल का दाम कम था।
विज्ञापन


नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण डीजल, पेट्रोल का दाम बढ़ रहा है। वहीं पड़ोसी पाकिस्तान, भूटान, बंग्लादेश, नेपाल में भारत से कम डीजल, पेट्रोल के दाम है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मंदीप पटेल, नत्थू वारसी, विष्णु सोनी, गुलाम यासीन, आशीष यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन गांधीवादी तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन को समाप्त करने का प्रयास किया। इसका पार्टी निंदा करती है। बंटी दूबे, हिरा सोनकर, शकिल अहमद, मुन्ना कुशवाहा, मनीष सोनी, पंकज सोनी, मो. आसिक खां, विकास, मोती कोल, जुनैद अंसारी, गोपाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव केे समीप घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने ओवरब्रिज के नीचे सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर का वितरण हुआ।  सुबह आठ बजे से ओवरब्रिज के नीचे उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगाने लगे थे।

घंटों लाइन लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला तो दोपहर करीब एक बजे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे लोग सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने नाराज लोगों को समझाने में जुट गए। इस दौरान उपभोक्ताओं का कहना था कि सिलेंडर न मिलने के कारण उनके घरों में भोजन नहीं बना है। छोटे-छोटे बच्चें भूखे पड़े है। बावजूद इसके एजेंसी से जुड़े लोगों द्वारा सिलेंडर देने में आनाकानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी संचालकों की जिम्मेदारी है कि सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर पहुंचाएं, लेकिन ऐसा नहीं कर रहे हैं। कोतवाल ने एजेंसी संचालक से वार्ता कर तत्काल सिलेंडर दिलवाने का आश्वासन देकर शांत जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे जाम आवागमन ठप होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।  

उध्ार, बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार। यह बातें रविवार को राबर्ट्सगंज में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लोक सभा चुनाव के दौरान पूरे देश में घूम-घूम कर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी।


लेकिन जब से सरकार बनी है तब से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महंगाई, कानून व्यवस्था को लेकर दस सितंबर को अखिल भारतीय आम हड़ताल में भाकपा जनता के साथ सड़क पर उतरेगी। प्रेसवार्ता में शशिकांत कुशवाहा, शंकर कोल, राजदेव सिंह, बाबूलाल भारती, रामप्रवेश कोल, जवाहर खरवार, मो. कलीम, नोहर भारती, कलूम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed