फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In protest against inflation, the Congressmen fried pakodas at the crossroads

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने चौराहे पर तले पकौड़े

Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In protest against inflation, the Congressmen fried pakodas at the crossroads
स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई के विरोध में पूड़ियां तलते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
पेट्रो पदार्थों के दाम में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। चौराहे पर चूल्हा जलाकर पूड़ी और पकौड़े तल कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के लिए आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी और जबरन वसूली के सभी हदें पार कर दी गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के सारे वादे जुमले साबित हो रहे हैं। अच्छे दिनों के बजाय जनता सरकार से अपने पुराने दिन लाने की मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शन में चतरा ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजू देव पांडेय, प्रमोद पांडेय, दीपू, राजूदेव पांडेय, गुंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र देव, सन्नी शुक्ला, मोहम्मद अकरम, प्रदीप चौबे, संजय बियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed