{"_id":"5e25f0438ebc3e4aed356d96","slug":"impossible-security-arrangements-will-be-done-at-exam-centers-in-naxal-areas-sonbhadra-news-vns506318750","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल इलाकों के परीक्षा केंद्रों पर होंगे अभेद्य सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल इलाकों के परीक्षा केंद्रों पर होंगे अभेद्य सुरक्षा प्रबंध
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा प्रबंध होगा। इसके लिए एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उधर, डीआईओएस ने डीएम को स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात करने के लिए मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा कार्यक्रम और समय की घोषणा कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में परीक्षा के लिए 71 केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर 18 फरवरी से छह मार्च तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा की तिथि नजदीकी आता देख केंद्रों पर संबंधित जो खामियां है, उसे दुरुस्त कराने में शिक्षा विभाग जुट गया है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो सकें। वहीं पुलिस महकमा नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखने के लिए रूपरेखा बना रहा है। शिक्षा विभाग से नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के केेंद्रों के अलावा संवेदनशील परीक्षा केेंद्रों की भी सूची मांगी गई है। ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले जरूरत के अनुसार पुलिस कर्मियाें की ड्यूटी लगाई जा सकें।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। केंद्रों पर तैनात फोर्स को परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटने की छूट दी जाएगी। परीक्षा के दौरान सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक