फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Immersion of idols will be done at 18 places

सोनभद्र में 18 स्थानों पर प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Immersion of idols will be done at 18 places
जिले में 342 स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में प्रतिष्ठापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से 18 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों पर रोशनी आदि इंतजाम होगा। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में 342 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। पांच और छह अक्तूबर को मूर्तियों को विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन धंधरौल बांध में होगा। ओबरा और आसपास के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन खैरटिया स्थित बंधी में होगा।
विज्ञापन

खलियारी बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हनुमान सरोवर खलियारी में होगा। वैनी बाजार, तेलाड़ी, खलियारी बाजार, दुबेपुर आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देवरी बंधी में होगा। कड़िया जलाशय, बलुई बंधी, डोंगिया जलाशय, रिहंद डैम समेत 18 जगहों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को 64 पूजा पंडालों की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। वहीं छह अक्टूबर को 264 स्थानों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम को संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर विसर्जन स्थलों पर रोशनी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का फरमान जारी किया है।
विर्सजन स्थलों पर जरूरत के अनुसार पुलिस बल तैनात रहेगी। मूर्ति विर्सजन को जाने वाले लोगों से अपील है कि गहरे पानी में न जाएं। पुलिस की ओर से प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए ले जाने के लिए चिन्हित मार्गों से ही लेकर जाए। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक

किन क्षेत्रों की प्रतिमाएं कौन से जलाशयों में विसर्जित होंगी, इसका चयन कर पूजा समितियों के लोगों को अवगत करा दिया गया है। विसर्जन स्थलों पर रोशनी आदि का प्रबंध कराया जा रहा है। सभी एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। - चंद्र विजय सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed