फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Immersion of idols of Maa Durga with cheers

जयकारों के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Immersion of idols of Maa Durga with cheers
जिले में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित की गईं। भक्तों ने नम आंखों से माता रानी की विदाई की। दोपहर में बारिश होने की वजह से कई स्थानों पर विसर्जन यात्रा नहीं निकल सकी। कई प्रतिमाओं का विसर्जन देर शाम किया गया। देर रात तक मूर्ति विसर्जन स्थल पर फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर ऑटो मोबाइल्स संघ की तरफ से पंडाल में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बृहस्पतिवार को किया गया। विसर्जन जुलूस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग चल रहे थे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रामशकल चौबे, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे। उत्तर मोहाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इसमें मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।
विज्ञापन

इस तरह से उत्तर मोहाल, सांई चौक, पन्नूगंज रोड, महिला थाना के पास, धर्मशाला चौक रोड, न्यू कॉलोनी, घुवास खुर्द में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की विदाई भक्तों ने नम आंखों से की। राबर्ट्सगंज नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं धंधरौल बांध में विसर्जित की गईं। बभनी: दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते हुए धूमधाम से आश्रम सरोवर असनहर, बभनी, चपकी, चौना, पांगन नदी ले जाया गया और विसर्जित किया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के पूर्व महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की। इस मौके पर रामलल्लू दुबे, सूर्यकांत, अमरदेव, प्रदीप कुमार, कमाल कश्यप, सतीष पांडेय, विवेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोन: बाजार में तीन स्थलों पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन एक साथ जुलूस निकालकर किया गया। डीजे गाजे बाजे की धुन पर पांडू नदी में विसर्जन किया गया। केकराही: बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को गांव के तालाब में कर दिया गया। केकराही किसान सेवा सहकारी संघ के प्रांगण के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर अरविंद विश्वकर्मा, रामचंद्र प्रजापति, लवकुश उर्फ दादा प्रजापति, संदीप, विक्की मोदनवाल आदि रहे।

सलखन: सलखन बाजार में नव दुर्गा पूजा समिति की तरफ से भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मां की प्रतिमा विसर्जन किया गया।

आसनडीह क्षेत्र में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन ।

आसनडीह क्षेत्र में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed