फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   illigal taking ore from four mining

बिल्ली मारकुंडी की चार खदानों में अवैध खनन

Sun, 12 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 12 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
illigal taking ore from four mining
अवैध खनन - फोटो : amarujala
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित पत्थर की चार खदानों में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। राजस्व टीम ने जांच पड़ताल के बाद अवैध खनन की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। पूर्व में राजस्व टीम कई खदानों में अवैध खनन पकड़ चुकी है मगर खनन माफिया और वीआईपी सिंडिकेट के गठजोड़ के चलते इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी का नजीता है कि अवैध खनन करने वालों में प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। पत्थर की साइट हो या बालू की।
विज्ञापन


लीज संचालक स्वीकृत क्षेत्र से बढ़कर अवैध खनन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लीज संचालकों ने सीमा स्तंभ और पिलर तक क्षतिग्रस्त कर दिया है ताकि स्वीकृत क्षेत्र से बढ़कर अवैध खनन किया जा सके।डीएम सीबी सिंह को बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। आठ जून को डीएम ने एसडीएम सदर कैलाश सिंह को मामले की जांच सौंपी। कैलाश सिंह ने राजस्व और खनन विभाग की टीम के खनन बेल्ट में चार खदानों की जांच पड़ताल की। रिपोर्ट के मुताबिक आराजी संख्या 4475, 4866, 4867 पत्थर खदान 2.55 एकड़ में है।
विज्ञापन


नापी के दौरा पता चला कि खदान संचालक ने स्वीकृत क्षेत्र बढ़कर उत्तर साइड में अवैध खनन कराया है। इसी तरह आराजी संख्या 4485, 4586, 4597, 4599 पत्थर की लीज 2.85 एकड़ में फैली है। जांच पड़ताल के दौरान लीज से पश्चिम साइड अवैध रूप से बोल्डर निकाले की पुष्टि हुई है। टीम ने आराजी संख्या 4949 (ख) की जांच की तो यहां भी अवैध खनन पाया गया। लीज संचालक ने स्वीकृत क्षेत्र से बढ़कर पूरब और दक्षिण साइड में अवैध खनन कराया है। राजस्व टीम ने आराजी संख्या 4478 (छ) जांच की तो 1.78 एकड़ में फैले इस खदान में स्वीकृत क्षेत्र से दक्षिण साइड में अवैध खनन मिला है। शुक्रवार को एसडीएम ने  जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed