फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the honorarium is not increased then we will go to court

Sonebhadra News: मानदेय में वृद्धि न हुई तो जाएंगे कोर्ट

Sun, 07 Sep 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the honorarium is not increased then we will go to court
रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में बैठक करते आंगनबाड़ी कार्यकत्री। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि गुजरात में सरकार और न्यायालय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर न्याय किया है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि ने चुनाव से पहले लेटर पैड पर 120 दिन के भीतर मानदेय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 1500 रुपये की बढ़ोतरी प्रोत्साहन धनराशि के रूप में की, जो नियमित रूप से नहीं मिलती। इस वजह से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में आक्रोश है। बैठक में यह भी तय हुआ कि आंगनबाड़ी कर्मचारी आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव साधना विश्वकर्मा, उर्मिला सिंह, विभा सिंह, प्रियंका, हेमलता, गीता और रेनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed