{"_id":"e04f3a380f3446c0e81aea1762fe53e4","slug":"ideas-to-implement-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचारों पर अमल करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचारों पर अमल करने का संकल्प
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले सोमवार को राबर्ट्सगंज के चतुर्वेदी धर्मशाला में परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने परशुराम के विचारों पर अमल करने का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत उपाध्याय ने कहा कि परशुराम के मार्ग का अनुसरण करके ही देश और राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह तभी संभव है जब ब्राह्मण वर्ग एकजुट होकर कार्य करेगा।
विशिष्ट अतिथि घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी पहचान शिखा, चंदन और जनेऊ को कायम रखना होगा।
काशी हिंदू विश्व विद्यालय से आए छात्र मंच के अध्यक्ष शुभम तिवारी ने नौजवानों को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
महिला जिलाध्यक्ष शशि उपाध्याय ने कहा कि परशुराम के बताए रास्ते पर चलकर ही ब्राह्मण समाज का उद्धार संभव है। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कृपाशंकर द्विवेदी, डा. केएन उपाध्याय, देवेंद्र शास्त्री, आनंद मिश्र, सतीश पांडेय, रमेश देव पांडेय, राम सकल चौबे, पूजा द्विवेदी मौजूद रहीं।