फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband killed wife by beating her with stick in sonbhadra

पति ने की पत्नी की हत्या: शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर किया लहुलूहान, तड़प-तड़पकर महिला ने तोड़ा दम

Thu, 20 Jun 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Jun 2024 03:06 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटनी की जानकारी तब लोगों को हुई जब सुबह बच्चों के रोने की आवाज आई। 

विज्ञापन
Husband killed wife by beating her with stick in sonbhadra
हत्या का आरोपी और घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थानाक्षेत्र के बेलवादह गांव में पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
बेलवादह गांव के केरवां टोला निवासी विश्राम बैगा बुधवार की रात शराब के नशे में आया और पत्नी सुनीता (35) से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान पति ने डंडे से पत्नी पर प्रहार कर दिया और मौके से भाग गया। इस दौरान लहुलूहान होकर गिरी सुनीता ने तड़प- तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जब बच्चे रोने लगे तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुनीता चारपाई पर लहुलूहान अवस्था मे पड़ी हुई है। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मौके पर पिपरी सीओ और एडिशनल एसपी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed