{"_id":"6183de9ea9134c392832e787","slug":"husband-killed-his-wife-on-suspicion-of-ghosts-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने बताया था 2022 तक मर जाएगा उसका पति, भूत-प्रेत के शक में एक साल पहले ही पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने बताया था 2022 तक मर जाएगा उसका पति, भूत-प्रेत के शक में एक साल पहले ही पत्नी को मार डाला
Thu, 04 Nov 2021 06:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:52 PM IST
सार
सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र के नवटोला गांव में खून से लथपथ मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पति को जेल भेज दिया। पकड़े गए पति ने भूत-प्रेत के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र के नवटोला गांव में बीते दिनों खेत में खून से लथपथ मिले महिला के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला के पति को हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए पति ने भूत-प्रेत के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।
उसने बताया कि पत्नी ने ही उसे बताया था कि शादी के 12 साल बाद यानि 2022 तक उसका पति मर जाएगा। ऐसे में वह अवधि अगले वर्ष पूरी हो रही थी। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी गयादीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चार बजे भोर में महिला शौच के लिए खेत में गई थी।
वहीं पति ने सब्बल से मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गया, ताकि सबको यह लगे कि घटना के वक्त मौके पर वह था ही नहीं। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी डायन थी। पत्नी के डायन होने की वजह से वह और उसके बच्चे आए दिन बीमार रहा करते थे।