फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband hanged after his wife's death in Mirzapur

मिर्जापुर में पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाई थी फांसी

Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged after his wife's death in Mirzapur
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव निवासी परमेश्वर कुमार (29) पुत्र रामू ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के मौत की खबर पर फांसी लगाकर जान दे दिया था। उसकी पत्नी अमिता मिर्जापुर के अहरौरा में अपने मायके में रहती थी। उसने शुक्रवार को दोपहर बाद फांसी लगाकर जान दिया था। इसकी जानकारी होने पर परमेश्वर ने जान दे दिया। दोनों ने फांसी क्यों लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है। दुद्धी कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के पत्नी की मिर्जापुर में आत्महत्या करने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बीड़र गांव की परमेश्वर की पत्नी अमिता मिर्जापुर में बीटीसी कर रही थी। पति दो वर्ष बीएमएस करने के बाद रांची से बी. फार्मा का कोर्स भी कर चुका था। गांव में पिता रामू किराने की दुकान चलाते थे। इधर कुछ वर्ष से लकवा का शिकार हो जाने के बाद पिता घर पर ही रहते थे और परमेश्वर किराने की दुकान चलाता था। किसी बात को लेकर पत्नी ने अपने मायके अहरौरा घर में आत्महत्या किया जबकि पति ने दुद्धी के बीडर गांव अपने घर फांसी लगा लिया। युवक के फांसी लगाने की सूचना पर परिजन युवक को लेकर सवा बजे शाम को अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामू ने बताया कि परमेश्वर की पत्नी अमिता लॉकडाउन के बाद अपने ससुराल आई थी। एक सप्ताह रहने के बाद वह पुन: अपने मायके लौट गई थी। दोनों के शादी किए हुए करीब दो वर्ष से ऊपर हो गया। मिर्जापुर में पत्नी की आत्महत्या के बाद उसके पुत्र ने फांसी लगाई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई नहीं है। यदि कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed