फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Human trafficking gang busted in sonbhadra Three teenage girls sold in Bihar recovered

मानव तस्करी का भंडाफोड़: बिहार में बेची गईं तीन आदिवासी लड़कियां मिलीं, तस्करों ने किया खौफनाक सच का खुलासा

Fri, 14 Apr 2023 09:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

सोनभद्र जिले की ओबरा पुलिस ने शुक्रवार को मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके चंगुल से तीन किशोरियों को भी मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
Human trafficking gang busted in sonbhadra Three teenage girls sold in Bihar recovered
पुलिस की गिरफ्त में मानव तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में पुलिस ने शुक्रवार को मानव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके चंगुल से तीन किशोरियों को भी मुक्त कराया गया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में खौफनाख सच का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो ये काम कई दिनों से कर रहे हैं।

विज्ञापन


आदिवासी क्षेत्र से लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे और उसे बिहार या अन्य राज्यों में बेच देते थे। लड़कियों के बदले वह कट्टा-कारतूस और पैसा लेते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। तीनों किशोरियां बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में दी गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया मामला

ओबरा कोतवाली में घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 15 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी और दो अन्य परिचितों की बेटियों (तीनों की उम्र 14-15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक...समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल

तहरीर के आधार पर रामपुर बरकोनिया के गिरिया निवासी शहादत उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सोनू के बिल्ली जंक्शन के पास मौजूदगी की सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर सोनू को दबोच लिया। पूछताछ में सोनू ने लड़कियों को बिहार के छपरा निवासी दयाराम को बेचे जाने की जानकारी दी। यह भी बताया कि दयाराम कुछ अन्य लड़कियों को ले जाने यहां आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दयाराम को बग्घा नाला के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी में दोनों के पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों तस्करों की निशानदेही पर बिहार के छपरा जिले की बाल कल्याण समिति से संपर्क कर तीनों किशोरियों को भी सकुशल बरामद कर लिया। उन्हें सोनभद्र की बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

लड़कियों को अभी बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है। समिति के फैसले के आधार पर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, एसआई अमित कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल इमरान खान, बृजेश यादव, कांस्टेबल राम सिंह यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed