फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Human trafficking gang busted: Daughters of poor families were traded, 13 smugglers including four women arres

मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश: गरीब परिवार की बेटियों का होता था सौदा, चार महिलाओं समेत 13 तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Oct 2023 05:52 PM IST
सार

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय गिरोह के बारे में कई दिनों से सूचना मिली रही थी, जो अच्छे घरों में शादी कराने का झांसा देकर यहां के गरीब परिवारों की लड़कियों को गैर प्रांतों में बेचते हैं।

विज्ञापन
Human trafficking gang busted: Daughters of poor families were traded, 13 smugglers including four women arres
मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी अंचल से गरीब परिवार की लड़कियों को राजस्थान, हरियाणा में बेचने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके पास से 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है। उनके कब्जे से एक लड़की को मुक्त कराया है। पकड़े गए तस्करों में चार राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि एक मुक्त कराई गई लड़की की ही मां है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी चिह्नित किया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गिरोह ने जिले की 8-10 अन्य लड़कियों को भी बेचा है। उनकी तस्दीक कराई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय गिरोह के बारे में कई दिनों से सूचना मिली रही थी, जो अच्छे घरों में शादी कराने का झांसा देकर यहां के गरीब परिवारों की लड़कियों को गैर प्रांतों में बेचते हैं। टीम गठित कर गिरोह के बारे में सूचना जुटाई जा रही थी। इस बीच सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहे पर खड़े कुछ संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में मानव तस्करी में संलिप्त बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। एसपी ने बताया कि चार महिलाओं समेत कुल 13 लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


उनके चंगुल से एक लड़की को भी मुक्त कराया गया, जिसे तीन लाख रुपये में राजस्थान के कुछ लोगों को बेचने की तैयारी थी। तस्करी में उसकी मां भी शामिल रही। सदस्यों के पास से तय सौदे के 80 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं, जबकि 1.20 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है। तस्करों ने बताया कि वह पहले भी कई लड़कियों को 2-3 लाख में राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम यूपी के जिलों में बेच चुके हैं। इसमें से कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जो कुछ दिन बाद वापस लौट जाती हैं तो कुछ शादीशुदा महिलाएं भी हैं। एसपी ने बताया कि सभी के बारे में छानबीन कराई जा रही है। उन्हें बेचे गए पते पर भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार 13 तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Human trafficking gang busted: Daughters of poor families were traded, 13 smugglers including four women arres
मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
इन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र निवासी मंसूख, बैतू थाना क्षेत्र निवासी सांवला राम, बिजलीपार थाना क्षेत्र निवासी तगाराम, उसका भाई भवरा राम के अलावा राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया निवासी विजय कुमार, उसकी पत्नी मीरा देवी, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गौरवां निवासी राजेंद्र यादव उर्फ राजू, महुआंव हिंदुआरी निवासी अर्जुन कुमार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र रामगढ़ मझगवां निवासी बिहारी भारती, मुन्नी देवी, तेलाड़ी निवासी प्रशांत मिश्र, करमा के भरुहां माइनर निवासी शिवकुमारी देवी, पन्नूगंज के रामगढ़ निवसी कलावती देवी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस इंस्पेक्टर बनकर रौंब गांठता था प्रशांत
एसपी ने बताया कि तस्करों के गिरोह में शामिल प्रशांत गैर प्रांतों से लड़की लेने आने वालों को पुलिस इंस्पेक्टर बनकर पकड़ता था। फिर उन्हें डरा-धमकाकर धनउगाही करता था। गिरोह का सदस्य होने के नाते उसे हर सौदे की जानकारी होती थी। लिहाजा राजस्थान, हरियाणा से आने वालों को ऐन वक्त पर वह दबोचता था, जब वह सौदेबाजी कर रहे होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed