{"_id":"6495e5735c9b9d68dd0b81e5","slug":"housing-remained-incomplete-due-to-non-receipt-installment-sonbhadra-news-c-20-1-264851-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किस्त न मिलने से अधूरे रह गए आवास, बारिश में तिरपाल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किस्त न मिलने से अधूरे रह गए आवास, बारिश में तिरपाल का सहारा
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में दूसरी और तीसरी किस्त न मिलने से 5486 आवास अधूरे पड़े हैं। यहीं हाल प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों का भी है। आवास का निर्माण पूर्ण न होने पर इन लाभार्थियों को आने वाली बरसात तिरपाल या पॉलिथीन तानकर बितानी पड़ सकती है। आवास की किस्तें न मिलने से लाभार्थी परेशान हैं।
आकांक्षी जनपद सोनभद्र में वित्तीय 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16257 आवास स्वीकृति हुआ है। इसमें करीब 11589 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अब तक 15682 लाभार्थियों को आवास की दूसरी किस्त जारी हुई है। अभी 4668 आवास का निर्माण कार्य अधूरा है। इसमें कई लाभार्थी दूसरी किस्त के पैसे आवास निर्माण पर खर्च कर चुके हैं, ऐसे लाभार्थी अब तीसरी किस्त की धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले में कुल 10873 आवास स्वीकृति हुआ है। इसमें 10055 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी करीब 818 मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कार्य अधूरा है। 10607 आवास लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्राप्त हो चुकी है, जो लाभार्थी दूसरी किस्त की धनराशि आवास निर्माण पर खर्च कर चुके हैं, उन्हें अब तीसरी किस्त की धनराशि मिलने का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक आवास का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये मिलते हैं। साथ ही 90 दिन की मनरेगा मजदूरी और शौचालय का पैसा अलग से मिलता है। इससे लाभार्थी को पक्का मकान बनाने में मदद मिलती है।
शहरी लाभार्थियों को भी किस्त का इंतजार
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को भी किस्त का इंतजार है। राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती की रहने वाली आवास लाभार्थी गीता देवी का कहना है कि आवास निर्माण के लिए दो किस्त मिली है, जिसे आवास निर्माण पर खर्च हो चुका है। अब तीसरी किस्त की धनराशि मिलने का इंतजार है। नई बस्ती के ही कलीम खान और टूनटून सोनकर आवास की तीसरी किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इन लाभार्थियों को तीसरी किस्त का 50 हजार रुपये मिलना है।
विज्ञापन
काम शुरू नहीं होने पर नोटिस जारी
नई बस्ती राबर्ट्सगंज की रहने वाली उर्मिला देवी के नाम से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष इन्हें आवास की पहली किस्त की धनराशि दी गई। मगर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस पर बीते दिनों प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
नए वित्तीय वर्ष में अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष के जो आवास अधूरे हैं, उन्हें समय से पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिन लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिली है, उनके बैंक खाते में जल्द ही किस्त भेज दी जाएगी। - आरएस मौर्या, पीडी-डीआरडीए।
जिन लाभार्थियों ने पहली और दूसरी किस्त के पैसे आवास निर्माण पर खर्च कर दिए हैं, उन्हें आगे की किस्त जल्द भेज दी जाएगी। इस वर्ष अभी आवास का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।- राजेश उपाध्याय, डूडा अधिकारी।