फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Houses built without getting the map approved

बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए बन गए आवास

Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Houses built without getting the map approved
जिले के कई नगरीय क्षेत्रों व एनटीपीसी के रिहायशी इलाकों में मनमाने तरीके से आवास निर्माण चल रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही लोग भवन का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे लोगों को अब चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है। इन पर सख्त कार्रवाई भी होगी। जांच में ओबरा मेें बगैर मानचित्र के एक होटन बनाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद राबट्र्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, डाला, रेनुकूट, पिपरी, दुद्वी और अनपरा एवं शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के विनियमित क्षेत्र मेें बिना नक्शा पास कराए मकान बनवाने वाले भवन स्वामियों पर जिला प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद व विनियमित क्षेत्र में बना गए मकानों के सत्यापन का निर्णय लिया है। साडा के दो अवर अभियंताओं की अगुवाई में टीमों ने इन भवनों के सत्यापन का काम प्रारंभ कर दिया है। जांच में ओबरा में कुछ लोगों द्वारा स्वीकृत मानचित्र को दरकिनार कर होटल बनवाया गया है। साडा के सचिव एवं एडीएम ने तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मेें लिखा है कि साडा से द्वितीय तल एवं तृतीय तल के निर्माण की अनुमति लिए बिना अनधिकृत निर्माण किया गया है, किए गए निर्माण केविरूद्व क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या केअनुसार अनधिकृत निर्माण दंडनीय है। संबंधितों को मानचित्र के साथ अन्य साक्ष्य को प्रस्तुत करने को कहा गया है। साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल होने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से कुछ और मामले में प्रशासन के संज्ञान में आए हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

..
शिकायत मिली है कि नगरीय और साडा क्षेत्रों में कुछ लोगों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही भवन निर्माण करवा लिया है या करवा रहे हैं। ऐसे लोगों को अब चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है। ओबरा मेें बगैर मानचित्र के एक होटल का द्वितीय और तल का निर्माण कराने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed