फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Host Jorukhad's team won the final match

मेजबान जोरुखाड़ की टीम ने जीता फाइनल मैच

Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Host Jorukhad's team won the final match
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में युवा स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को मेजबान जोरुखाड़ ने टेढ़ा को पांच विकेट से हराकर जीत लिया। टॉस जीतकर टेढ़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

टेढ़ा की टीम 119 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी मेजबान जोरुखाड़ की टीम ने बारह ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ दी मैच जोरुखाड़ के खिलाड़ी आरिफ को मिला। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और एक चौके की बदौलत 37 रन बनाए। मैन आफ दी सीरीज मिथलेश विश्वकर्मा को दिया गया। इन्होंने चार मैचों में 153 रन बनाया और आठ विकेट लिए। मुख्य अतिथि रमेशचंद्र कुशवाहा एडवोकेट ने विजेता टीम को विजेता कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। विद्यापति विश्वकर्मा, विमल यादव, विजय कुमार, कुसुम लता, भुनेश्वर यादव, मानिकचंद यादव, दिनेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, राजकुमार, अनुज कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

ओबरा के हर्षित सोनी पार्टनर ने गढ़वा को हराया
दुद्धी। स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर चल रहे बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को छह मैच खेले गए। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस प्रतिस्पर्धा का पहला मैच हर्षित सोनी एंड पार्टनर ओबरा बनाम दिनेश एंड पार्टनर गढ़वा झारखंड के बीच हुआ। हर्षित एंड पार्टनर की जोड़ी ने जीत हासिल की। इसके अलावा पांच अन्य मैच भी खेले गए। निर्णायक सलीम खान और कमेंट्री व संचालन मुहम्मद शमीम अंसारी ने किया। यहां अय्यूब खान, बलवंत सिंह, रामोल जौहरी, प्रेमचंद्र एडवोकेट, देवेश मोहन, आदिल खान, प्रमोद रवानी, टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, कप्तान रजतराज, आकिल खान, लियाकत खान, बालकृष्ण जायसवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, सचिव अनूप कुमार डायमंड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed